भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हनी पाठक ने राहुल गांधी के दौरे को लेकर साधा निशाना …. उत्तराखंड की जनता को नहीं चाहिए टूरिस्ट नेता

0
IMG_20260714_094308

देहरादून :- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता हनी पाठक ने कांग्रेस नेता श्री राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उत्तराखंड की जनता को टूरिस्ट नेता नहीं जनसेवक नेता चाहिए _यह दौरा जनता के लिए नहीं, बल्कि कांग्रेस के बचे-खुचे कार्यकर्ताओं को एकजुट ‘ करने का असफल प्रयास है_।

राहुल गांधी जी को उत्तराखंड चुनाव के समय ही याद आता है। 5 साल गायब रहते हैं और चुनाव से पहले ‘पहाड़-पहाड़’ चिल्लाने लगते हैं। ये जनसेवा नहीं है, ये राजनीतिक पर्यटन’ है। उत्तराखंड की जनता इस नौटंकी को खूब समझती है।

कांग्रेस उत्तराखंड में पूरी तरह जनाधार विहीन’ हो चुकी है। संगठन खत्म, कार्यकर्ता बिखरे हुए, और नेता सिर्फ दिल्ली में बैठकर ट्वीट करते हैं। राहुल जी पहले अपनी पार्टी को तो संभाल लें। उत्तराखंड में तो कांग्रेस के पास बोलने वाला एक भी चेहरा नहीं बचा।

प्रदेश प्रवक्ता ने तंज कसते हुए कहा “एक तरफ डबल इंजन की सरकार ‘विकास, रोजगार और सुशासन’ का मॉडल लेकर चल रही है। दूसरी तरफ कांग्रेस के पास ‘आरोप, भ्रम और झूठ’ के अलावा कुछ नहीं। राहुल गांधी उत्तराखंड आएं, स्वागत है। लेकिन खाली हाथ और खाली भाषण लेकर न आएं।

*उत्तराखंड की जनता ने 2014, 2019, 2022 में भाजपा को चुना और 2027 में भी चुनेगी। क्योंकि जनता ‘परिवारवाद’ नहीं ‘राष्ट्रवाद’ चाहती है। नाम’ नहीं ‘काम चाहती है। कांग्रेस को उत्तराखंड से सबक लेना चाहिए।

राहुल गाँधी का दौरा जैसे नौ दिन चले अड़ाई कोस जैसा है पांच साल उत्तराखंड याद नहीं आया चुनाव नजदीक आते ही दौड़े चले आ रहे
*हनी पाठक*
प्रदेश प्रवक्ता, भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed