यमकेश्वर विधानसभा की बहनों ने वरिष्ठ भाजपा नेता व बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी पर बांधा रक्षा सूत्र,
• *यमकेश्वर विधानसभा अंतर्गत थलनदी में वृहत रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित हुआ*
• *रक्षा बंधन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे वरिष्ठ भाजपा नेता एवं बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी*
• *रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट विश्वास और भारतीय संस्कृति का पर्व : हेमंत द्विवेदी*
देहरादून :- यमकेश्वर विधानसभा के थलनदी मैदान में यमकेश्वर भाजपा संगठन ने वृहत रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया। भाजपा वरिष्ठ नेता एवं श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बतौर मुख्य अतिथि रक्षा बंधन कार्यक्रम में पहुंचकर मातृशक्ति को नमन करते हुए बहनों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में यमकेश्वर क्षेत्र की बहिनों ने भाजपा नेता बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी तथा अतिथियों को राखी बांधी।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा संगठन पदाधिकारीगण, महिला शक्ति, जनप्रतिनिधि तथा यमकेश्वर भाजपा मंडल सहित शक्ति केंद्रों तथा महिला मोर्चा सहित अन्य प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता पदाधिकारीगण मौजूद रहे कार्यक्रम से पहले भाजपा पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि भाजपा नेता बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी का स्थानीय वाद्ययंत्रों से भब्य स्वागत किया।
भाजपा नेता हेमंत द्विवेदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यमकेश्वर क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है यह उनका गृहक्षेत्र है आयोजकों को उन्हें मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किये जाने हेतु आभार जताया कहा कि शुक्रवार 28 अगस्त को आनेवाला रक्षाबंधन का त्यौहार केवल राखी बांधने तक सीमित नही , बल्कि भाई-बहन के अटूट विश्वास, प्रेम, सम्मान और जिम्मेदारी का प्रतीक है तथा हमारी प्राचीन सभ्यता संस्कृति से भी जुड़ा पर्व है।भाजपा द्वारा रक्षाबंधन के पर्व को उल्लासपूर्वक मनाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि बहनें केवल परिवार की खुशियों का आधार ही नहीं, बल्कि संस्कारों की वाहक और समाज एवं राष्ट्र की शक्ति हैं। आज के पावन अवसर पर प्रत्येक व्यक्ति को समाज की हर बेटी और महिला के सम्मान, सुरक्षा एवं स्वाभिमान की रक्षा का संकल्प लेना चाहिए।कहा कि राष्ट्र निर्माण में मातृशक्ति की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। आज महिलाएं विकास की केवल लाभार्थी नहीं, बल्कि नेतृत्वकर्ता बन रही हैं कहा कि भाजपा सरकार से लेकर संगठन तक महिलाओं के पास अहम जिम्मेदारियां है।
भाजपा नेता हेमंत द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वास्थ्य, शिक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान ने बेटियों के प्रति समाज की सोच बदलने और उनकी शिक्षा, सुरक्षा एवं विकास को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वहीं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना जैसी पहल मातृत्व एवं माताओं की जरूरतों को मजबूती प्रदान कर रही हैं। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना ने गरीब परिवारों की माताओं-बहनों को धुएं से राहत देकर उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है कहा कि “इस रक्षाबंधन पर यह संकल्प है कि वह यमकेश्वर क्षेत्र के विकास हेतु प्रतिबद्ध है।

