श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने
टपकेश्वर महादेव में टेका मत्था
मंदिर समिति ने वैदिक परंपरा के अनुसार किया श्री महाराज जी का स्वागत
टपकेश्वर महादेव मंदिर के 108 श्रीमहंत कृष्णा गिरी जी महाराज के साथ की विशेष पूजा अर्चना
देहरादून। श्री दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने मंगलवार को टपकेश्वर महादेव के दर्शन किए। मंदिर समिति के द्वारा वैदिक परंपरा के अनुसार श्री महाराज जी का स्वागत एवम् अभिनंदन किया गया। श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने टपकेश्वर महादेव मंदिर के 108 श्रीमहंत कृष्णा गिरी जी महाराज के साथ विशेष पूजा अर्चना की। उन्होंने उत्तराखण्डवासियों की सुख, शांति व समृद्धि के लिए विशेष अरदास भी की।
मंगलवार दोपहर को श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज टपकेश्वर मंदिर पहुंचे। टपकेश्वर महादेव मंदिर के 108 श्रीमहंत कृष्णा गिरी जी महाराज के गद्दीनशीन होने के बाद श्री महाराज जी उनसे भेंट के लिए पहुंचे। 108 श्रीमहंत कृष्णा गिरी जी महाराज ने श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज को विशेष रूप से टपकेश्वर महादेव मंदिर में आने का निमंत्रण दिया था। श्री महाराज जी ने टपकेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया व विशेष मंत्रोच्चरण के बीच पूजा अर्चना की। इस अवसर पर श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज, 108 श्रीमहंत कृष्णा गिरी जी महाराज व उपस्थित साधु संतों के मध्य धर्म, अध्यात्म, भारतीय संस्कृति व सनातन धर्म से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई।
More Stories
एस.जी.आर.आर. एजुकेशन मिशन के छात्र-छात्राओं ने लहराया परचम
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में बाॅलीवुड गायक दर्शन रावल की गायिका का चला जादू हाई वोल्टेज़ साउंड के बीच दूधिया रोशनी से नहाया श्री गुरु राम राय हैलीपैड
जेनिथ फेस्ट 2025 दूसरा दिन श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में पाॅडवाज़ ने बहाई उत्तराखण्डी लोक संस्कृति की बयार एसजीआरआर विश्वविद्यालय में देशभक्ति के गीतों पर झूमे छात्र-छात्राएं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियों को सराहा