*नार्थ अमेरिका- अलास्का की सबसे ऊँची चोटी माउंट देनाली के आरोहण अभियान पर जा रहे SDRF के मुख्य आरक्षी राजेंद्र नाथ को सेनानायक मणिकांत मिश्रा ने फ्लैग ऑफ कर किया रवाना।* 

0
IMG-20240610-WA0187

*नार्थ अमेरिका- अलास्का की सबसे ऊँची चोटी माउंट देनाली के आरोहण अभियान पर जा रहे SDRF के मुख्य आरक्षी राजेंद्र नाथ को सेनानायक मणिकांत मिश्रा ने फ्लैग ऑफ कर किया रवाना।*

 

  1. आज  10 जून  को SDRF वाहिनी जॉलीग्रांट से सेनानायक श्री मणिकांत मिश्रा, SDRF ने उत्तरी अमेरिका के अलास्का प्रदेश की सबसे ऊंची चोटी माउंट देनाली के आरोहण हेतु जा रहे SDRF के मुख्य आरक्षी राजेन्द्र नाथ को फ्लैग ऑफ किया। 

 

मुख्य आरक्षी राजेन्द्र नाथ को उनके सफल पर्वतारोहण अभियान के लिए अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए सेनानायक श्री मणिकांत मिश्रा ने कहा कि पर्वतारोहण एक साहसिक खेल है और उच्च हिमालय क्षेत्र में आपदा के दौरान पर्वतारोहण की टीम रेस्क्यू कार्य में बहुत सहायक साबित होती हैं l SDRF के प्रत्येक सदस्य के लिए पर्वतारोहण का विशेष महत्व है इसलिए समय-समय पर पर्वतारोहण अभियानों में प्रतिभाग करने हेतु कर्मियों को प्रोत्साहित किया जाता है।

 

राजेन्द्र नाथ द्वारा पूर्व में भी अनेक कीर्तिमान हासिल किये गए है। इनके द्वारा विगत वर्षों में चंद्रभागा-13 (6264 मीटर), डीकेडी-2 (5670 मीटर), माउंट त्रिशूल (7120 मीटर) माउंट गंगोत्री प्रथम (6672 मीटर), माउंट श्रीकंठ (6133 मीटर), माउंट बलज्यूरी (5922 मीटर), माउंट बंदरपूंछ (5500 मीटर), यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुश(5642 मीटर), अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो (5895 मीटर) व दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के अर्जेंटीना में स्थित सबसे ऊँची चोटी माउंट अंकोकागुआ (6961 मीटर) को सफलतापूर्वक फतह कर देश व उत्तराखंड पुलिस का नाम रोशन किया गया है।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed