पॉक्सो एक्ट में नामजद, लालकुआं दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा को नैनीताल पुलिस ने किया गिरफ्तार
नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल से लगभग 65 किलोमीटर दूर हल्द्वानी में एक विधवा महिला से दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में नामजद चल रहे दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा को नैनीताल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी मुकेश बोरा को पड़ोसी राज्य उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार किया है।
आरोपी मुकेश बोरा लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था।
मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस प्रशासन लगातार उसकी तलाश में जुटी थी।
सूत्रों के अनुसार पुलिस जल्द इस मामले का खुलासा कर सकती है।


More Stories
*अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, सहस्त्रधारा रोड, विधौली और कंडोली क्षेत्र में कई भवन सील*
सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर एकता मार्च आयोजित किया जाएगा, 31 अक्टूबर को होगी रैली मेरा भारत पोर्टल ऐप पर हो रहे है फ्री रजिस्ट्रेशन
बेरोजगार युवाओं के धरना स्थल पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी , सीबीआई जांच दी संस्तुति