श्री महंत इन्दरेश अस्पताल के वरिष्ठ काॅर्डियोलाॅजिस्ट
डाॅ साहिल महाजन को मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित
देहरादून:- श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट प्रो. डॉ साहिल महाजन को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय डॉक्टर्स दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया. उन्होंने देहरादून स्थित शासकीय आवास में राष्ट्रीय डॉक्टर्स दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी चिकित्सकों को राष्ट्रीय डॉक्टर्स दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि आप लोग अपनी सेवा, समर्पण और करुणा से अनगिनत लोगों के जीवन को संजीवनी प्रदान करते हैं। राष्ट्रीय डॉक्टर्स दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों के डॉक्टरों को आमंत्रित किया गया था। 25 से 30 डॉक्टरों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर डाॅ साहिल महाजन ने कहा कि हमेशा सीखते रहने की प्रेरणा ही हमें बेहतर बनाती है। यह सम्मान उन्हें और अधिक निष्ठा व समर्पण से कार्य करने की प्रेरणा दे रहा है।


More Stories
गढ़वाल भ्रातृ मण्डल संस्था ने मनाया 49वां स्थापना दिवस, जरूरतमंद विद्यार्थियों को कंबल वितरित
वीडियो वायरल होने के बाद गिरधर साहू ने मांगी सार्वजनिक माफी कहा कांग्रेस तोड़ मरोड़ कर पेश कर रही है वीडियो
मुख्यमंत्री धामी का आईएसबीटी देहरादून में औचक निरीक्षण, गंदगी देखकर खुद उठाई झाड़ू सीएम धामी बोले— “अगली बार आऊँगा तो व्यवस्थाएँ पूरी तरह दुरुस्त दिखनी चाहिए”