16 March 2026

uttarakhandtimes24.com

Uttarakhand Times 24 Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar

उत्तराखंड में पहली बार हुआ ऐसा आयोजन, समाज के लिए कार्य कर रहे 50लोगो को मिला उत्तराखंड शिरोमणि सम्मान।

उत्तराखंड में पहली बार हुआ ऐसा आयोजन, समाज के लिए कार्य कर रहे 50लोगो को मिला उत्तराखंड शिरोमणि सम्मान।

 

देहरादून :-  पिछले पांच साल से उत्तराखंड में निष्पक्ष पत्रकारिता के रूप में अपनी पहचान बना चुका मुद्दा टीवी ख़बर ने 22 जून को अपनी स्थापना के 5 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में मुद्दा टीवी,, उत्तराखंड शिरोमणि सम्मान,, का आयोजन नगर निगम सभागार देहरादून में किया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बीजेपी, पूर्व  मुख्यमंत्री  तीरथ सिंह रावत, अति विशिष्ट अतिथि के रूप में न्यायमूर्ति राजेश टंडन( पूर्व न्यायाधीश  उत्तराखंड हाईकोर्ट,) विशिष्ट अतिथि के रूप में मेयर देहरादून सौरभ थपलियाल, और दर्जा राज्यमंत्री देवेंद्र भसीन, और स्वागत अध्यक्ष के रूप में प्रदेश अध्यक्ष किसान यूनियन एकता शक्ति सुरेन्द्र दत शर्मा मौजूद रहे । इस समारोह में संगीत, कला, राजनीति, लेखन, शिक्षा, खेल की 50 हस्तियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि मुद्दा टीवी आज एक  निष्पक्ष मिडिया संस्थान के रूप में काम कर कर रहा है और उत्तराखंड के 50 लोगो को सम्मानित कर मुद्दा टीवी और लोगो को भी अच्छे काम करने के लिए प्रेरित कर रहा है  साथ ही पूर्व मुख्य मंत्री ने मुद्दा टीवी के संस्थापक और प्रधान संपादक देवेंद्र प्रसाद की तारीफ़ करते हुए कहा कि देवेंद्र प्रसाद जी ने दिल्ली के एक अच्छे संस्थान से मीडिया की पढ़ाई करी और उसके बाद एक अच्छे मीडिया संस्थान में उनको एक अच्छी सैलरी में नौकरी भी मिल गई लेकिन उनको अपने पहाड़ से प्रेम था जिस वजह से वो वापस देहरादून आ गए। ये उनके पहाड़ के प्रति उनके सच्चे प्रेम को दर्शाता है।

 

वहीं इस मौके पर मुद्दा टीवी के संस्थापक और प्रधान संपादक देवेंद्र प्रसाद ने कहा कि मुद्दा टीवी पिछले पांच सालों से पहाड़ के मुद्दों को लगातार उठाते हुए आ रहा है और निष्पक्ष रूप से पत्रकारिता कर रहा है,इस बार हमने मुद्दा टीवी के 5 साल पूरे होने पर उत्तराखंड के उन 50 लोगों को सम्मानित किया है जो आज  समाज को एक नई दिशा दे रहे हैं ।  मुद्दा टीवी उत्तराखंड शिरोमणि सम्मान से पूर्व प्राचार्य DAV  कॉलेज और वर्तमान में राज्यमंत्री देवेंद्र भसीन, राष्ट्रपति के हाथों पुरस्कार प्राप्त कर चुकी पर्वतारोही सीतलराज,,, कई देशों में अपनी परफॉर्मेंस दे चुकी भरतनाट्यम गुरु सोनल वर्मा,,, दीपक गैरोला,सचिव उत्तराखंड सरकार प्रसिद्ध गढ़वाली सिंगर सौरभ मैठाणी,,, प्रसिद्ध जौनसारी सिंगर सनी दयाल,,, प्रसिद्ध सिंगर अतर शाह,,, मिस उत्तराखंड तान्या सिंह,, भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष और सामाजिक कार्यकर्ता सुरेन्द्र शर्मा, उत्तराखंड की पहचान पिछोडॉ को राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाने वाली महिला मंजू टम्टा,,,वॉटरमैन ऑफ उत्तराखंड द्वारिका प्रसाद सेमवाल, ,, वंचित स्वर के संपादक एडवोकेट डॉ प्रमोद  कुमार,उत्तराखंड में मिस उत्तराखंड कांटेस्ट की शुरुआत करने वाले दिलीप सिंधी, ,,T सीरीज के लिए कई गीत गा चुके सिंगर सुनील थापा,,, पहाड़पन फाउंडेशन की शुरुआत करने वाली कुसुमलता बोराई,, प्लास्टिक रिसाइकिलिंग कर पहाड़ में कई लोगों को रोजगार देने वालीं महिला दंपति संजय बहुगुणा और सुषमा बहुगुणा, दिल्ली विश्वविद्यालय में मातृभूमि परिवार की शुरुआत कर उत्तराखंड की संस्कृति का प्रचार प्रसार करने वाली छात्रा अदिति पाथरी और अमन डोभाल, युवा लेखक अंकित भट्ट,, जौनसार के पूर्व छात्र नेता और पछवादून के बीजेपी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय तोमर, समाजसेवी पंडित जयनाथ शर्मा,  नरेन्द्र लाल, उप कुलसचिव उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी, डॉ असलम सिद्दीकी डायरेक्टर BFIT कॉलेज, उत्तराखंडी फिल्म डायरेक्टर सोहन सिंह चौहान, अन्नपूर्णा वेल्फेयर सोसायटी के संचालक डी आर आर्या और सेवानिवृत्त असिस्टेंट कमांडेंट विनोद टम्टा,, बॉलीवुड एक्टर डायरेक्टर कुणाल शमशेर मल ,dav college के पूर्व छात्र नेता और NSUI के राष्ट्रीय सचिव संग्राम सिंह पुंडीर, इंदिरा नगर सीमद्वार से निर्दलीय पार्षद विनोद रावत, डीडी न्यूज के रिपोर्टर अवधेश नौटियाल, स्वतंत्र पत्रकार प्रेम पंचोली, प्रदेश अध्यक्ष  अनुसूचित जाति/जनजाति, पिछड़ावर्ग वैचारिक महासभा दलीप चंद्र,,RTI एक्टिविस्ट पीयूष जोशी, सामाजिक कार्यकर्ता जबर वर्मा, किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भोपाल चौधरी,  उत्तराखंडी एक्टर आकाश नेगी, वरिष्ठ ब्लॉक प्रमुख चमोली प्रभावती देवी, रिटायर्ड ब्रिगेडियर केजी बहल ,  संस्थापक IHM हिमगिरी होटल मैनेजमेंट कॉलेज नवीन शाह,हर साल 300 निर्धन कन्याओं का विवाह कराने वाले अखिलेश अग्रवाल, दिल्ली सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के मेंबर यशस्वी शर्मा, रावल तुंगनाथ मंदिर हरिकिशन किमोठी, अध्यक्ष उत्तरांचल प्रेस क्लब भूपेन्द्र सिंह कंडारी, नितिन जैन और नदिता सिंह आर्ट ऑफ लिविंग, अवध प्रताप सिंह,अतिरिक्त सचिव शाहदरा बार एसोसिएशन दिल्ली, डीडी न्यूज में मेकअप आर्टिस्ट और कई लोगों को फ्री में पार्लर की टर्निंग देने वाली संगीता  को नवाजा गया।साथ ही इस मौके पर रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया

WordPress Market WordPress Marketing Plugin – Sliding Messages WordPress Menu Plugin — Superfly Responsive Menu WordPress Merge Categories WordPress Meta Data & Taxonomies Filter WordPress Mobile Menu Bundle WordPress Movies Bulk Importer WordPress Multi-site Reports WordPress Multilingual All Import Addon WordPress Multilingual CMS Navigation WordPress Multilingual CMS WordPress Plugin