स्लग जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने पहली बार हुड़किया बौल के साथ की धान की रो
जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में धान रोपाई का कार्य जोर-शोर से चल रहा है। मंगलवार को बिलौना में धान की रोपाई कर रही महिलाओं के साथ जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने भी हुड़किया बौल के साथ धान की रोपाई की। इस दौरान जिलाधिकारी को अपने बीच पाकर महिलाएं काफी खुश नजर आयी। हुड़किया बौल के साथ धान की रोपाई उत्तराखंड की एक पुरानी परंपरा है।
जिलाधिकारी ने कहा कि उत्तराखंड में लोकगीतों की पुरानी परंपरा रही है। हुड़किया बौल इसमें प्रमुख है। उन्होंने कहा खेती और सामूहिक श्रम से जुड़ी यह परंपरा जीवित रहे, इसका बीड़ा सभी को उठाना होगा। कहा कि कुमाऊं के लोक का अतीत अत्यंत समृद्ध रहा है। लोकगीतों के ही कई आयाम है। लोकगीतों को इतने सलीके से तरासा गया है, कि इनमें जीवन का सार दिखता है। अपनी पुरातन विरासत को संरक्षित करने और उसे नई पीढ़ी तक ले जाने का प्रयास सभी को करना चाहिए।


More Stories
गढ़वाल भ्रातृ मण्डल संस्था ने मनाया 49वां स्थापना दिवस, जरूरतमंद विद्यार्थियों को कंबल वितरित
वीडियो वायरल होने के बाद गिरधर साहू ने मांगी सार्वजनिक माफी कहा कांग्रेस तोड़ मरोड़ कर पेश कर रही है वीडियो
मुख्यमंत्री धामी का आईएसबीटी देहरादून में औचक निरीक्षण, गंदगी देखकर खुद उठाई झाड़ू सीएम धामी बोले— “अगली बार आऊँगा तो व्यवस्थाएँ पूरी तरह दुरुस्त दिखनी चाहिए”