उत्तराखंड होमगार्ड की सराहनीय पहल: देहरादून में उत्तराखंड होमगार्ड के जवान पर्यटकों का गढ़वाली लोकगीत “बेडू पाको बारो मासा धुन” के साथ करेंगे स्वागत

0
Screenshot_2023-06-08-19-13-13-57_99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817

उत्तराखंड को पर्यटक प्रदेश कहा जाता है और यहां पर घूमने के लिए बाहर से काफी सेनानी आते हैं खासतौर पर देहरादून और मसूरी क्षेत्र में ज्यादातर सेनानी घूमने के लिए आते हैं वहीं अब पर्यटकों का स्वागत करने के लिए उत्तराखंड होमगार्ड के जवान अनोखे अंदाज से देहरादून से मसूरी और धनोल्टी जाने वाले पर्यटकों का अनोखे तरीके से स्वागत करेंगे आपको बता दें उत्तराखंड होमगार्ड ने अपना एक बैंड तैयार किया है जिसका नाम मस्का बाजा बैंड रखा गया है , जिसका लोकार्पण आज देहरादून में किया गया वही आपको बता दें कि देहरादून के मसूरी डायवर्जन रोड पर रोज शाम 5:00 बजे से रात के 8:00 बजे तक उत्तराखंड घूमने आने वाले पर्यटकों का स्वागत उत्तराखंड के गीतों की धुनों के साथ स्वागत करते हुए दिखाई देंगे गौरतलब है कि उत्तराखंड होमगार्ड के जवानों के द्वारा गायत्री मंत्र की धुन के साथ ही उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोकगीत “बेडू पाको बारो मासा” गीतों कि धुनों के साथ पर्यटकों का स्वागत करते हुए दिखाई देंगे, और यहां पहली बार उत्तराखंड होमगार्ड बैंड मस्क बाजा की शुरुआत की गई अभी इसकी शुरुआत देहरादून में की गई है और आने वाले समय में इसकी शुरुआत अन्य जनपदों में भी किया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *