देहरादून, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सचिव कृषि विनोद कुमार सुमन को जनपद देहरादून के रायपुर के कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी राजदेव पंवार को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में बरती गई अनियमितता पर निलंबन के आदेश जारी करने के निर्देश दिए गए। जिसके क्रम में सचिव कृषि ने निलंबन का आदेश भी जारी कर दिया गया।


इसकी अतिरिक्त महानिदेशक कृषि को निर्देशित किया गया है कि तत्काल प्रकरण में संलिप्त न्याय पंचायत प्रभारी वीरेंद्र सिंह नेगी और सेवानिवृत विकासखंड प्रभारी विनोद धस्माना का स्पष्टीकरण प्राप्त कर नियम अनुसार विभागीय करवाई की जाए।
सचिव की ओर से जारी आदेश में मुख्य कृषि अधिकारी लतिका सिंह को योजना का सत्यापन/ निरीक्षण न करने और अपने दायित्वों में लापरवाही करने के कारण 15 दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा स्पष्टीकरण के उपरांत विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा योजनाओं में लापरवाही बिल्कुल भी बर्दास्त नहीं की जायेगी।
गौरतलब है की यह पूरा मामला 30 अक्टूबर को देहरादून जिलाधिकारी सोनिका सिंह के जनता दरबार में मामला आया था जिसके बाद जिलाधिकारी मामले की जांच को लेकर कमेटी बनाई थी उसके पूरे मामले को शासन को भेजा गया था …. वही पूरे मामले अब अनिमियता सामने आने पर कड़ी कार्यवाही की गई है


More Stories
गढ़वाल भ्रातृ मण्डल संस्था ने मनाया 49वां स्थापना दिवस, जरूरतमंद विद्यार्थियों को कंबल वितरित
वीडियो वायरल होने के बाद गिरधर साहू ने मांगी सार्वजनिक माफी कहा कांग्रेस तोड़ मरोड़ कर पेश कर रही है वीडियो
मुख्यमंत्री धामी का आईएसबीटी देहरादून में औचक निरीक्षण, गंदगी देखकर खुद उठाई झाड़ू सीएम धामी बोले— “अगली बार आऊँगा तो व्यवस्थाएँ पूरी तरह दुरुस्त दिखनी चाहिए”