सावधान:- देहरादून में यह कंपनी युवाओं को नौकरी लगाने के नाम पर लगा चुकी लाखो का चूना, पहाड़ से देहरादून बुलाकर कर रहे ठगी

0
Screenshot_2023-07-06-16-18-19-99_680d03679600f7af0b4c700c6b270fe7

देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र में काफी लंबे समय से नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी कर ठगी करने वाले फर्जी गिरोह का देहरादून एसटीएफ पुलिस ने खुलासा किया है आपको बता दें कि देहरादून रायपुर क्षेत्र के डोभाल चौक के पास यूथ पावर विजन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के नाम से एक कार्यालय खोला गया है जिसमें नौकरी दिलाने के नाम पर नव युवक व युवतियों को कुछ लोगों द्वारा प्रलोभन देकर पहाड़ से देहरादून बुलाया जा रहा है तथा देहरादून में अलग-अलग कार्यालय में पहुंचने के पश्चात उनसे सिस्टम ट्रेनिंग के एवज में उनसे 38 हजार व ₹51 हजार की मांग की जा रही थी । वही धनराशि प्राप्त करने के बाद उनको कोई ट्रेनिंग न देकर उनसे बिजनेस की बात कहकर अन्य युवक-युवतियों को कंपनी ज्वाइन कराने के लिए दबाव बनाया जा रहा था और एक अच्छा बिजनेस बताकर अन्य नव युवकों को ठगने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा था जिसकी सूचना पर देहरादून एसटीएफ पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए जांच की जा रही है , एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि कंपनी के तीन निदेशक मनीष कुमार मुकेश कुमार व कुस कुमार इस कार्य को मनी माजरा चंडीगढ़ में संचालित कर रहे है , वही देहरादून एसटीएफ पुलिस ने देहरादून एसटीएफ पुलिस ने रायपुर से कमल कंडारी, अंकुश अपराजिता रमोला, रोहित काटियाल, अमीषा रावत , सुकेश शर्मा सहित कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed