5 March 2026

uttarakhandtimes24.com

Uttarakhand Times 24 Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar

**युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने “युवा नीति” के मसौदे पर की गहन चर्चा** **सीमांत और आपदा प्रभावित क्षेत्रों, अनुसूचित जाति,जनजाति के युवाओं से चर्चा कर युवा नीति तयार करे विभाग – रेखा आर्या *

 

**युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने “युवा नीति” के मसौदे पर की गहन चर्चा**

 

**सीमांत और आपदा प्रभावित क्षेत्रों, अनुसूचित जाति,जनजाति के युवाओं से चर्चा कर युवा नीति तयार करे विभाग – रेखा आर्या **

 

**12 जनवरी तक युवा नीति हो तैयार – रेखा आर्या**

 

 

 

**देहरादून**: आज प्रदेश की युवा कल्याण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून स्थित विधानसभा सदन में प्रदेश की युवा नीति के प्रारूप पर हो रहे कार्यों की नियोजन विभाग और युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

 

बैठक में युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने प्रदेश की प्रस्तावित युवा नीति के मसौदे पर सम्बन्धित अधिकारियों से गहन चर्चा की और युवा नीति के ड्राफ्ट पर पूर्णतः संतुष्ट ना होने के चलते मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को ज़रूरी सुझाव और निर्देश भी दिए।

 

मीडिया से बातचीत में मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि हमारा ध्येय यह है कि प्रदेश के हर युवा की भावना इस नीति में परिलक्षित हो और हम युवाओं के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करने वाली एक सुदृढ़ नीति बनाएं।

 

अपने बयान में उन्होंने आगे जोड़ा कि नीति में हर क्षेत्र, हर वर्ग का समुचित प्रतिनिधित्व हो इसके लिए सीमांत क्षेत्रों, आपदा प्रभावित क्षेत्रों, युवतियों, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के युवाओं से भी चर्चा कर उनके समक्ष आ रही चुनौतियों का समाधान प्रस्तुत किया जाएगा।

 

मंत्री रेखा आर्य के अनुसार वो नीति को ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ यानी 12 जनवरी 2025 को लाने के लिए संकल्पित हैं और इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित कर दिया है।

 

रेखा आर्या ने कहा कि हमारा लक्ष्य इस नीति के माध्यम से युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करना और उन्हें भविष्य के लिए सक्षम बनाना है और इसके लिए हम ‘युवा आयोग’ के गठन की दिशा में भी आगे बढ़ रहे हैं।

 

 

WordPress Market Carrentx – Car Rental Elementor Template Kit CarRepair – Local Business Template Kit Carry Hill School – Education WordPress Theme Cars4Rent | Car Rental & Taxi Service WordPress Theme Carsentro – Car Dealer & Listing Company Elementor Template Kit Carshen - Car Detailing Service Car Repair Elementor Template Kit CarSpot – Car Directory Listing WordPress Plugin Carsten – Hotel Booking WordPress Theme Cartana – Building and Construction WordPress Theme CartBack | WooCommerce Abandoned Cart & Remarketing in Facebook Messenger