ऋषिकेश से बड़ी खबर
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मां को एम्स में भर्ती किया गया है।
उन्हें जिरियाट्रिक वार्ड में चिकित्सकों की देखरेख में रखा गया है।
एम्स प्रशासन का कहना है कि वृद्धावस्था में होने वालीं दिक्कतों के चलते उन्हें रूटीन चेकअप के लिए भर्ती किया गया है।
योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी (85) को मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे एम्स के जिरियाट्रिक वार्ड में भर्ती कराया गया।
एम्स प्रशासन का कहना है कि अधिक उम्र में होने वालीं समस्याओं के चलते रूटीन चेकअप के लिए सावित्री देवी यहां पहुंची हैं। मंगलवार को विभिन्न विभागों के चिकित्सकों ने उनके स्वास्थ्य की जांच की। एम्स के पीआरओ संदीप कुमार ने सावित्री देवी के भर्ती होने की पुष्टि की है।
More Stories
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमडे़ सहसपुरवासी
श्री महंत इन्दरेश अस्पताल के वरिष्ठ काॅर्डियोलाॅजिस्ट डाॅ साहिल महाजन को मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की मेडिकल टीम ने जाॅचा श्री श्रद्धानन्द बाल वनीता आश्रम के बच्चों का स्वास्थ्य