*कार चालक द्वारा असलाह दिखाकर आमजन को डरा धमकाकर, गालीगलोच करने के वायरल वीडियो का एसएसपी देहरादून ने लिया तत्काल संज्ञान एसएसपी के आदेश पर अभियुक्त के विरुद्ध तत्काल मुकदमा दर्ज कराकर किया गया गिरफ्तार।*
आज दिनांक 26 जनवरी 2014 को थाना कैंट क्षेत्र से एक राह चलते व्यक्ति द्वारा एक कार चालक का वीडियो बनाया गया वीडियो में एक कार चालक द्वारा असलाह दिखाकर गाली गलौज करते हुए धमकाया जा रहा है उक्त वीडियो एसएसपी देहरादून के संज्ञान में आने पर एसएसपी देहरादून द्वारा तत्काल थाना प्रभारी कैंट को उक्त कार चालक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई कर मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए, एसएसपी देहरादून के निर्देशानुसार उक्त कार चालक की तलाश की गई तो उक्त वाहन चालक व्यक्ति विवेक अग्रवाल पुत्र विजय अग्रवाल निवासी 245 /2 राजेंद्र नगर गली नंबर 6 देहरादून का होना पाया गया तत्काल पूरे प्रकरण की जानकारी करते हुए विवेक अग्रवाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई व आसपास जानकारी की गई तो अंकुर कुमार निवासी जीएमएस रोड बल्लीवाला द्वारा द्वारा अवगत कराया गया कि विवेक अग्रवाल द्वारा उसको मारने की नीयत से उससे रोककर अपने लाइसेंसी गन से उस पर फायर किया गया व उसको डरा धमकाकर गया
एसएसपी देहरादून के निर्देशानुसार तत्काल अभियुक्त विवेक अग्रवाल के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 20/ 24 धारा 341 /307/ 506 आईपीसी व 30 आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर उसको गिरफ्तार किया गया है।


More Stories
गढ़वाल भ्रातृ मण्डल संस्था ने मनाया 49वां स्थापना दिवस, जरूरतमंद विद्यार्थियों को कंबल वितरित
वीडियो वायरल होने के बाद गिरधर साहू ने मांगी सार्वजनिक माफी कहा कांग्रेस तोड़ मरोड़ कर पेश कर रही है वीडियो
मुख्यमंत्री धामी का आईएसबीटी देहरादून में औचक निरीक्षण, गंदगी देखकर खुद उठाई झाड़ू सीएम धामी बोले— “अगली बार आऊँगा तो व्यवस्थाएँ पूरी तरह दुरुस्त दिखनी चाहिए”