28 February 2026

uttarakhandtimes24.com

Uttarakhand Times 24 Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar

*देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड की इलेक्ट्रिक बस ‘’दून कनेक्ट’’ सेवा का अब सचिवालय कर्मी ले सकेंगे लाभ*

*देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड की इलेक्ट्रिक बस ‘’दून कनेक्ट’’ सेवा का अब सचिवालय कर्मी ले सकेंगे लाभ*

 

दिनाँक 19 फरवरी 2024 को सचिवालय परिसर में सचिवालय कर्मियों हेतु सचिवालय कॉलोनी केदारपुरम से सचिवालय तक आने जाने हेतु देहरादून स्मार्ट सिटी द्वारा संचालित इलेक्ट्रिक बस सेवा का उद्घाटन श्रीमती राधा रतूड़ी , मुख्य सचिव उत्तराखंड द्वारा किया गया ।

यह बस प्रातः 8.45 पर सचिवालय कॉलोनी केदारपुरम से रेसकोर्स होते हुए सचिवालय के लिए प्रस्थान करेगी तथा सायं 6.15 पर सचिवालय से केदारपुराम हेतु प्रस्थान करेगी।

प्रदेश की मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने अपने उद्धघाटन संबोधन में कहा कि यह एक बेहतरीन पहल है। इस पहल से जहां एक ओर सचिवालय के अंदर पार्किंग की समस्या से निजात मिलेगी वहीं दूसरी ओर इलेक्ट्रिक बस होने के कारण प्रदूषण से भी राहत मिलेगी।

 

स्मार्ट सिटी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने कहा कि वर्तमान में ट्रायल के रूप में यह बस चलाई जा रही है। मेरा सभी सचिवालय कर्मियों से अनुरोध होगा कि इस सेवा का अधिक से अधिक लाभ उठाया जाए तथा अपने व्यक्तिगत वाहनों का प्रयोग कम करने का प्रयास किया जाए, जिससे जहां एक और प्रदूषण नियंत्रण में सचिवालय कर्मियों की भागीदारी सुनिश्चित होगी वहीं दूसरी ओर देहरादून में सड़कों पर वाहनों की संख्या में भी कमी आयेगी।

 

 

WordPress Market Woocommerce SMS/WhatsApp Notifications WooCommerce SnapScan Gateway WooCommerce Social Login WooCommerce Social Login – WordPress Plugin WooCommerce Sofort Payment Gateway WooCommerce Software Add-on WooCommerce Splash Popup WooCommerce Split Order Payments WooCommerce Square for WooCommerce WooCommerce Stamps.com API