कांग्रेस ने तेज किया प्रचार अभियान देहरादून। आगामी 19 अप्रैल को प्रदेश की पांच लोकसभा सीटों के लिए होने वाले चुनाव अभियान के तहत कांग्रेस ने अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है। बुधवार को प्रचार अभियान के तहत प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को पार्टी चुनाव चिह्न के बैज विधिवत पहनाए और ग्राउंड लेबल तक हर कार्यकर्ता को बैज पहनाने का कार्यक्रम शुरू किया।
उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के मुख्य मीडिया समन्वयक राजीव महर्षि ने इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा को पार्टी चुनाव चिन्ह का बैज पहना कर अभियान का श्रीगणेश किया। पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने भी प्रदेश अध्यक्ष का बैज अलंकरण किया। तत्पश्चात सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को बैज पहनाए गए।
मुख्य मीडिया समन्वयक राजीव महर्षि ने पार्टी नेताओं से आग्रह किया कि जनता से संवाद के समय हर कार्यकर्ता के सीने पार्टी का बैज दिखना चाहिए। यह बेशक चुनाव प्रचार का बहुत छोटा भाग है किंतु इससे न सिर्फ हमारा मनोबल बढ़ता है बल्कि जनता के बीच ठोस पहचान भी बनती है और सार्थक सन्देश जाता है। इसके साथ ही कांग्रेस ने डोर टु डोर संपर्क अभियान भी तेज कर दिया।
More Stories
शुभम राणा ने सिंगुनी गांव के साथ उत्तरकाशी जनपद का नाम किया रोशन , अमेरिका में पूर्ण छात्रवृति शैक्षणिक प्रशिक्षण का मिला अवसर , परिवार को दिया इस उपलब्धि का श्रेय
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने प्रतिभागियों के साथ किया 40 मिनट का योगा , कहा स्वस्थ तन मन का आधार है योग
केदारनाथ धाम से हेलीकॉप्टर वापस आते हुए हुआ क्रैश , वही हेलीकॉप्टर सेवा पर फिलहाल के लिए लगाई गई रोक हेलीकॉप्टर में सात लोग थे सवार