*केदारनाथ धाम में बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा पैदल मार्ग से पहुंचे श्री केदारनाथ धाम*, *शिवमहापुराण कथा में हुए शामिल व्यास पीठ से लिया आशीर्वाद*
*केदारनाथ धाम में बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा पैदल मार्ग से पहुंचे श्री केदारनाथ धाम*,
*शिवमहापुराण कथा में हुए शामिल व्यास पीठ से लिया आशीर्वाद*
*श्री केदारनाथ सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी सहित पदाधिकारियों ने बीकेटीसी अध्यक्ष का स्वागत किया*
श्री केदारनाथ धाम :- श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति( बीकेटीसी )अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने आज पैदल मार्ग से श्री केदारनाथ धाम पहुंचकर भगवान केदारनाथ के दर्शन, जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना की तथा श्री केदार सभा तथा बीकेटीसी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिवमहापुराण कथा श्रवण की। इस अवसर पर केदारसभा ने बीकेटीसी अध्यक्ष का भब्य स्वागत किया इस इस दौरान बीकेटीसी उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण भी मौजूद रहे।
केदारनाथ में बीकेटीसी अध्यक्ष ने मंदिर परिसर, कार्यालय, दर्शन पंक्ति तथा अन्य यात्रा संबंधित व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिये तथा तीर्थयात्रियों से भी बातचीत की बताया कि अभी तक साढ़े चौदह लाख श्रद्धालुओं ने भगवान केदारनाथ के दर्शन कर लिए है श्रावण के पवित्र माह में बड़ी संख्या में कांवड़ी श्री केदारनाथ धाम में जलाभिषेक को पहुंच रहे है मानसून के बाद यात्रा के दूसरे चरण हेतु तैयारियां गतिमान है।
बीकेटीसी अध्यक्ष ने शिवमहापुराण कथा ज्ञान यज्ञ में भगवान शिव की महिमा का श्रवण किया। व्यास पीठ से आचार्य शिवराम भट्ट से आशीर्वाद प्राप्त किया तथा केदारसभा सहित सभी भक्तों दानीदाताओं का भी आभार जताया।शिव महापुराण की नवें दिन की कथा के अवसर पर आचार्य व्यास ने भगवान शिव की महिमा एवं महात्म्य पर प्रकाश डाला कहा कि भगवान भोलेशंकर जलाभिषेक मात्र से प्रसन्न हो जाते है।
इस अवसर पर श्री केदार सभा अध्यक्ष पं राजकुमार तिवारी, केदारनाथ प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी, केदार सभा उपाध्यक्ष राजेंद्र तिवारी मंत्री अंकित सेमवाल, कोषाध्यक्ष प्रवीण तिवारी,पंकज शुक्ला, तीर्थ पुरोहित संतोष त्रिवेदी, कुंवर शुक्ला, संजय तिवारी, प्रदीप तिनसोला,रोशन तिवारी आदि मौजूद रहे।
•प्रेषक मीडिया प्रभारी बीकेटीसी

