देहरादून में युवती को नाच कर बाइक चलाना पड़ा महंगा… देहरादून यातायात पुलिस ने कर दिया चालान वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल देखिए

0
IMG_20230606_190259

देहरादून में खतरनाक तरीके से बाइक चलाना युवती को पड़ा महंगा

देहरादून यातायात पुलिस ने युवती का खतरनाक तरीके से वाहन संचालित करने के विरुद्ध में किया चालान

आपको बता दें कि एक युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो की खतरनाक तरीके से डांस करते हुए वाहन चला रही है जिसके बाद देहरादून यातायात पुलिस ने युवती का चालान किया है

 

गोरतलब है कि देहरादून के रायपुर क्षेत्र के सोडा सरोली थाना रोड पर मोटरसाइकिल चलाने के दौरान डांस करती तथा खतरनाक तरीके से मोटरसाइकिल चला रही युवती की वीडियो की जानकारी लेने के बाद देहरादून यातायात पुलिस ने यह बड़ी कार्रवाई की है

उक्त सम्बन्ध में वाहन स्वामी मोहित कुमार पुत्र श्री रामपाल निवासी पोस्ट खुर्जा जक्शन बुलन्दशहर तथा वाहन चला रही महिला पूजा* को कांउसलिंग हेतु यातायात कार्यालय बुलाया गया, जिसमें वाहन स्वामी द्वारा इस प्रकार MV Act के उल्लंघन के सम्बन्ध में यातायात पुलिस से माफी मांगी गयी तथा इस प्रकार की पुनरावृति न किये जाने की अपील की गयी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed