पूर्व भाजपा विधायक ने कांग्रेस कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से की मुलाकात, कांग्रेस में शामिल होने की चल रही चर्चा

0
IMG-20230725-WA0014

भाजपा के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पिछले कई दिनों से शांत नजर आ रहे थे। लेकिन अब एक बार फिर से राजकुमार ठुकराल सुर्खियों में आते दिख रहे हैं। राजकुमार ठुकराल वैसे तो तबसे ही बीजेपी के खिलाफ़ रुक रुक कर बयान दे रहे हैं जबसे उनका विधानसभा का टिकट कटा लेकिन एक बार फ़िर से राजकुमार ठुकराल चर्चाओं में आते दिख रहे हैं।

 

आज राजकुमार ठुकराल कांग्रेस भवन में ही पहुंच गए। राजकुमार ठुकराल ने काफी समय तक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से बात की। दोनों के बीच में क्या बात बात हुई ये तो सार्वजनिक नही हो पाया, लेकिन चेहरे से दोनों के प्रतीत हो रहा था की राजकुमार ठुकराल हरीश रावत से कुछ विशेष बात कर रहे थे।

 

वहीं जब राजकुमार ठुकराल से ये पूछा गया की आप कांग्रेस भवन में आए और हरीश रावत से मिले तो उन्होंने कहा की मैं अपने एक काम को लेकर हरीश रावत से मिलने आया था।

 

वहीं हरीश रावत no comments बोलकर निकल गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed