उत्तराखंड में भाजपा राज में महिलाएं सुरक्षित नहीं है, कांग्रेस नेत्री डॉक्टर प्रतिमा सिंह ने सरकार पर साधा निशाना

0
IMG-20230731-WA0028

भाजपा राज में महिलाएं नहीं है सुरक्षित: डॉ प्रतिमा सिंह

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस की पूर्व प्रवक्ता डॉक्टर प्रतिमा सिंह ने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया है कि भाजपा के राज में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं जिस तरह से आज हाथीबड़कला में एक 35 वर्षीय महिला का शव कूड़े के ढेर में मिला जिसका बलात्कार करके हत्या कर फेंक दिया गया यह प्रमाणित करता है कि राज्य की कानून व्यवस्था सही हाथों में नहीं है, अंकिता भंडारी हत्याकांड सबके समक्ष है किस तरीके से एक मासूम लड़की के सपनों को तार-तार कर दिया गया और सरकार आज भी आरोपियों का समर्थन कर रही है पूरा उत्तराखंड ही नहीं पूरा देश अंकिता के हत्यारों को सजा दिलाना चाहता है परंतु भारतीय जनता पार्टी न्याय की राह में रोड़े डालने का कार्य कर रही है। मणिपुर में जो हुआ वह सबके समक्ष है किस तरह से 2 महिलाओं का बलात्कार कर उन्हें निर्वस्त्र कर उनकी परेड कराई गई और कैसे उनके साथ खिलवाड़ किया गया इस पर भी भाजपा के नेता एवं नेत्रीया मौन है। भाजपा की महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने शायद अपनी कानों को बंद कर दिया है तभी उन्हें नाही अंकिता भंडारी की सिसकियां सुनाई दी और ना ही आज जो जघन्य अपराध हुआ एक महिला के साथ जिसका बलात्कार करके हत्या कर दी गई उसकी चीख सुनाई दे रही है। देवभूमि में महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार के मामले देवभूमि को शर्मसार कर रहा हैं पर भाजपा महिलाओं के मुद्दे पर भी राजनीति करने से बाज नहीं आ रही है। जिस राज्य को बनाने में महिलाओं ने कितने बलिदान दिए आज वही राज्य महिलाओं की रक्षा नहीं कर पा रहा है ये शर्मनाक बात है। कोई भी सिटी स्मार्ट गड्ढों को पाटने से नही बनती स्मार्ट सिटी तब बनती है जहां महिलाएं बेखौफ अपने सपनों को पूरा करने के लिए बाहर जा सके।

आज की घटना मन को झकझोरने वाली है, निंदनीय है, मुख्यमंत्री जी से मेरा अनुरोध है की घटना की त्वरित जांच करवाए और दोषियों पर जल्द से जल्द कार्यवाही की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed