देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह को कांग्रेस हाईकमान ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सीनियर ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। वहीं मीनाक्षी नटराजन को भी प्रीतम सिंह के साथ ऑब्जर्वर नियुक्त किया है।
आपको बता दें कि ‘चकराता’ से विधायक प्रीतम सिंह छठवीं बार विधायक है, पूर्व में कैबिनेट मंत्री की जिम्मेदारी के साथ नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की भी जिम्मेदारी प्रीतम सिंह निभा चुके हैं। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए सीनियर ऑब्जर्वर नियुक्त किए जाने से यह साफ हो गया है हाईकमान से प्रीतम सिंह की नज़दीकियां और बढ़ जाएंगी, और उत्तराखंड कांग्रेस नेताओं में प्रीतम का कद और बढ़ जाएगा।
More Stories
शर्म करो उत्तराखंड सरकार , महिलाओं के सर मुंडवाने से ही मिलेगा क्या अंकिता को न्याय , आज सीएम आवास के बाहर महिला कांग्रेसियों ने मुंडवाया सर
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को पार्टी हाई कमान ने एक बार फिर दी बड़ी जिम्मेदारी,
उपचुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुआ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रंजीत दास