लंपी वायरस से 1 दर्जन से ज्यादा पशुओं की हुई मौत

0
Screenshot_2023-05-24-11-52-07-88_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

 

पिथौरागढ़ जिले के कनालीछीना विकास खण्ड के नेपाल सीमा से सटे तल्ला बगड़ क्षेत्र में इन दिनों पशुओं में तेजी के साथ लंबी वायरस का प्रकोप फैल रहा है, जिससे पशुओं में हड़कंप मच गया है, क्षेत्र में अभी तक 1 दर्जन से अधिक जानवरों की मौत हो चुकी है,दुधारू जानवरों में वायरस का प्रकोप अधिक होने से पशुपालक भी चिंतित हैं, पशुपालन विभाग अस्कोट के द्वारा टीकाकरण का कार्य भी तेजी के साथ किया जा रहा है, उसके बावजूद भी जानवरों का मरने का सिलसिला अभी भी जारी है, क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता जगत सिंह ने पशुपालन विभाग से पुनः क्षेत्र में कैम्प लगाने व पशु विशेषज्ञ को गांव में भेज कर पशुओं की जांच करने की मांग की जा रही है,

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed