4 March 2026

uttarakhandtimes24.com

Uttarakhand Times 24 Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar

गढ़वाल भ्रातृ मण्डल संस्था ने मनाया 49वां  स्थापना दिवस, जरूरतमंद विद्यार्थियों को कंबल वितरित

गढ़वाल भ्रातृ मण्डल संस्था ने मनाया 49वां  स्थापना दिवस, जरूरतमंद विद्यार्थियों को कंबल वितरित

देहरादून:-  पवित्र पर्व मकर संक्रांति के अवसर पर गढ़वाल भ्रातृ मण्डल संस्था (पंजीकृत), क्लेमेनटाउन देहरादून द्वारा अपने गढ़ भवन, वेल रोड क्लेमेनटाउन में 49वां स्थापना दिवस समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। समारोह का आयोजन संस्था के अध्यक्ष ओ.पी. बहुगुणा एवं महासचिव (वर्तमान पार्षद) दीपक नेगी के नेतृत्व में किया गया।

इस अवसर पर समाजसेवा के तहत अमर भारती जन जाग्रति संस्था से जुड़े 30 गरीब छात्र-छात्राओं को संस्था की ओर से गर्म कंबल वितरित किए गए। कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान अमर भारती जन जाग्रति संस्था के प्रतिनिधि सूरज छेत्री भी उपस्थित रहे।

स्थापना दिवस कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं हवन के साथ की गई, जिसमें सभी के कल्याण की कामना की गई। इस दौरान संस्था के संस्थापकों को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए, जो अब हमारे बीच नहीं रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने गढ़वाल भ्रातृ मण्डल संस्था के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा 14 जनवरी 1976 को स्वर्गीय पंडित हरिश्चंद्र जी की सद्प्रेरणा से संस्था की स्थापना को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि संस्था विगत वर्षों से सामाजिक कार्यों के साथ-साथ गढ़वाल की संस्कृति, संस्कार, खान-पान, बोली एवं भाषा के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। संस्था ने राष्ट्रीय स्तर पर भी दो बार नई दिल्ली के प्रगति मैदान में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के साथ प्रतिनिधित्व किया है।

कार्यक्रम के अंत में संस्था के संरक्षक कर्नल हीरामणि बर्थवाल (विशिष्ट सेवा मेडल) ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए नववर्ष 2026 की शुभकामनाएं दीं। मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में सभी को खिचड़ी का प्रसाद भी वितरित किया गया।

इस अवसर पर संरक्षक कर्नल हीरामणि बर्थवाल, संरक्षक रघुनंदन सिंह रावत, संरक्षक एवं पूर्व अध्यक्ष सुन्दर लाल बहुगुणा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता ओ.पी. सकलानी, कर्नल आर.एस. बिष्ट, कर्नल वी.एन. पुरोहित, सूबेदार मेजर बादर सिंह रावत, अर्जुन सिंह गुसाईं, कैप्टन आलम सिंह भंडारी, सूबेदार मेजर उमराव सिंह गुसाईं, आर.सी. शर्मा, राजुल नौटियाल, विश्व भास्कर मेंदौला, नरेंद्र कोटनाला, अशोक सुंदरियाल, अरुण थपलियाल, जितेंद्र खंतवाल, बृज मोहन भंडारी, उत्तम सिंह रौथाण एवं रंजन नौटियाल सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

WordPress Market LearnPress – myCRED Integration LearnPress – Random Quiz LearnPress – Sorting Choice Question LearnPress – Stripe Payment LearnPress – WooCommerce Payment Methods Integration LearnPress WPML Addon LearnWell – Education WordPress Theme Leather Market WP – WooCommerce Responsive Theme Lebuild - Construction Industry Company WordPress Theme Legacy – Antique, Vintage & Collectibles WordPress Theme