13 March 2026

uttarakhandtimes24.com

Uttarakhand Times 24 Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar

गढ़ कौथिक का रंगारंग आगाज, पहाड़ की संस्कृति व खान-पान से रूबरू हुऐ दर्शक हरिद्वार सांसद पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने किया गढ़ कौथिग का शुभारंभ

गढ़ कौथिक का रंगारंग आगाज, पहाड़ की संस्कृति व खान-पान से रूबरू हुऐ दर्शक

 

हरिद्वार सांसद पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने किया गढ़ कौथिग का शुभारंभ

 

पहाड़ी खान पान से रूबरू हुई नई पीढ़ी

 

संस्था की महिलाओं व बच्चो ने दी रंगारंग प्रस्तुती।

 

आकांक्षा रमोला व साहब सिंह रमोला के गीतों पर झूमे दर्शक।

 

हास्य कलाकार संदीप छलबट ने गुदगुदाया दर्शकों को।

 

देहरादूनःगढ़वाल भ्रातृ मण्डल संस्था क्लेमेट टाउन द्वारा आयोजित 23 वें प्रसिद्ध गढ़ कौथिक मेले का उद्धाटन विधायक धर्मपुर विनोद चमोली ने दीप प्रज्वलन कर किया। शुक्रवार दोपहर 04 बजे से शुभारंभ हुऐ इस मेले में संस्था की महिलाओं के द्वारा मुख्य अतिथि व विशिष्ठ अतिथि का फूल मालाओं से स्वागत किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ कस्तुरबा गांधी कोरबा की छात्राओं द्वारा मॉ शारदे की अराधना से की गई। जिसमें बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुती दी। वही संस्था की महिलाओं व स्कूली बच्चों के द्वारा एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी गई,जिसमें पहाड़ी की परम्परागत संस्कृति की झलक देखने को मिली। इस दौरान यशवर्धन पुरोहित ने बांसुरी की धुन पर मांगल गीत सुनाया,अर्न्तमन के बच्चों ने जय हो कुमांउ जय हो गढ़वाल,नेगी ग्रुपस की महिलाओं ने हरिद्वार में हरिनारायण कू हुंकूर,नीती घाटी की महिला समूह द्वारा सांवरी सांवरी तरू खुट्टो की झांवरी,ज्वाल्पा ग्रुप की टीम द्वारा बांके विहारी जरा बंसी बजे दे,कस्तुरबा गांधी की छात्राओं के द्वारा ओटूवा बेलण,पीपलेश्वर महादेव मदिर समिति की महिलाओ ग्रुप द्वारा धरती हमरा गढवाल की, प्रस्तुतियां खास रही।

इस दौरान गढ़वाल भ्रातृ मण्डल संस्था के द्वारा मुख्य अतिथि व विशिष्ठ अतिथि द्वारा वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया गया। वही राज्य आन्दोलनकारी मंजू ध्यानी व विशम्बर दत्त बैठियाल का विधायक विनोद चमोली के कर कमलो से सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि विनोद चमोली ने गढ़ कौथिक मेले के भव्य आयोजन पर संस्था के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों का बधाई व शुभकामनायें दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के मेलों के आयोजन से नई पीढ़ी को हमारी लोक संस्कृति व विरासतों की जानकारी मिलती है।

कार्यक्रम के दौरान संस्था के महासचिव दीपक नेगी ने गढ़वाल भ्रातृ मण्डल संस्था का संक्षिप्त इतिहास व उद्देश्य पर प्रकाश डाला। सभी प्रतिभागियों को कार्यक्रम के समापन्न पर संस्था द्वारा सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के शांयकालीन सत्र में बतौर मुख्य अतिथि पंहुचे हरिद्वार सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत का परम्परागत तरीके से ढोल दमाउ व मश्कबीन की मधुर धुन के साथ स्वागत व सत्कार किया गया । मुख्य अतिथि,विशिष्ठ अतिथि व संस्था के पदाधिकारियों के द्वारा दीप प्रज्वलन कर विधिवत शुभारंभ किया गया।

इस दौरान मुख्य अतिथि हरिद्वार सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गढ़ कौथिक को ऐतिहासिक मेला बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के मेले हमारी संस्कृति के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है।

वही विशिष्ठ अतिथि निर्वतमान पार्षद सुनील उनियाल गामा ने गढ़ कौथिग मेंले के लगातार आयोजन कि लिए आयोजकों को साधुवाद दिया।

शांयकालीन सांस्कृतिक संध्या में लोक गायक साहब सिंह रमोला व आंकाक्षा रमोला ने एक से बड़कर एक प्रस्तुती दी। जिसमें मेहन्दी वाली रात,सजधरा की पवना छोरी,गल्याणी,कोट द्वार बजार आदि गीतों पर दर्शको जमकर झूमें।वही सांस्कृतिक दलों की टीम ने मनमोहक नृत्य से दर्शकों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम के दौरान हास्य कलाकार संदीप छिलबट की शानदार हास्य व्यंग कॉमेडी से दर्शकों का जमकर मनोरंजन हुआ।

इस दौरान विशिष्ठ अतिथि दिनेश चमोली,मुख्य संरक्षक कर्नल (से.नि.) एच.एम. बर्थवाल,उद्योगपति रधुनंदन सिंह रावत,पूर्व अध्यक्ष सुन्दर लाल सेमवाल,अध्यक्ष ओ.पी.बहुगुणा,उपाध्क्ष अरूण थपलियाल,सुबोध नौटियाल,नीलम डाबिरियाल,महासचिव दीपक नेगी,सचिव ईश्वर सिंह नेगी,अशोक सुन्ंदरियाल,कोषाध्यक्ष नरेन्द्र कोटनाला,सह कोषाध्यक्ष जितेन्द्र खंतवाल,कार्यक्रम संयोजक मनोज भट्ट,चिकित्सा सहायता प्रकोष्ठ रंजन नौटियाल,सांस्कृतिक सचिव अनुराधा ध्यानी,सह सांस्कृतिक सचिव जशवंत सिंह चौन्दकोटी,मीडिया प्रभारी भानु प्रकाश नेगी, सह मीडिया प्रभावी उमराव सिंह गुसाई,जनसम्पर्क अधिकारी उत्तम सिंह रौथाण,लेखा परीक्षक बाचस्पति विडालिया,संयोजक डी पी बडोनी,भण्डार रक्षक रमेश चमोली आदि मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन यशवंती थपलियाल ने किया।

WordPress Market Themify Builder Pro Themify Builder Progress Bar Themify Builder Slider Pro Themify Builder Slideshow Themify Builder Tiles Addon Themify Builder Timeline Addon Themify Builder Typewriter Addon Themify Builder WooCommerce Addon Themify Corporate WordPress Theme Themify Elegant WordPress Theme