*कैबिनेट मंत्री महाराज छत्तीसगढ़ में भरेंगे चुनावी हूंकार*
*भाजपा हाईकमान ने बनाया स्टार प्रचारक*
देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है जिसमें उत्तराखंड से वरिष्ठ भाजपा नेता और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को भी शामिल किया गया है।
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इन स्टार प्रचारकों की सूची में उत्तराखंड से केवल एक ही नाम वरिष्ठ भाजपा नेता और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को भी शामिल किया गया है। छत्तीसगढ़ में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के लाखों फॉलोअर्स हैं जिसे देखते हुए बीजेपी आलाकमान ने महाराज को स्टार प्रचारक बनाया है।
More Stories
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने शुरु किया केमिकल मुक्त होली रंगों के लिए जागरूकता अभियान छात्र-छात्राओं ने होम साइंस लैब में तैयार किए ऑर्गेनिक रंग
एसजीआरआरयू होली मिलन समारोह में उड़ा रंग गुलाल और जमकर हुई मस्ती
श्री झण्डे जी मेले की भव्यता बढ़ाने पंजाब से पहुंची पैदल संगत पुष्प वर्षा व श्री गुरु राम राय जी महाराज के जयकारों के साथ हुआ श्री दरबार साहिब में पैदल संगत का भव्य स्वागत