14 March 2026

uttarakhandtimes24.com

Uttarakhand Times 24 Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar

भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार ने दरबार साहिब में टेका मत्था, एसजीआरआर ग्रुप के संस्थानों के कार्यों को सराहा

भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था

 एसजीआरआर ग्रुप के संस्थानों के कल्याणकारी कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की

 स्वास्थ्य, चिकित्सा व सेवा के क्षेत्र में एसजीआरआर के उल्लेखनीय योगदान को सराहा

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार ने गुरुवार को श्री दरबार साहिब में माथा टेका। उन्होंने श्री दरबार साहिब के श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। दोनांे के बीच प्रदेश के समसामयिक विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। काबिलेगौर है कि अजय कुमार के पास पश्चिमी उत्तर प्रदेश के महामंत्री संगठन का भी दायित्व रहा है।

श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार का स्वागत किया गया। उन्होंने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की उल्लेखनीय सेवाओं को विशेष रूप से रेखांकित किया और अस्पताल की ओर से आमजन को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की सराहना की। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से स्वास्थ्य व चिकित्सा सेवा में किए जा रहे कल्याणकारी कार्यों को उन्होंने महत्वपूर्णं बताया।

अजय कुमार ने श्री महाराज जी के दिशा निर्देशन में चल रहे एसजीआरआर ग्रुप के संस्थानों की भी प्रशंसा की। ज्ञातव्य है कि एसजीआरआर एजुकेशन मिशन दशकों से गुणवत्तापरक शिक्षा रियायती दरों पर प्रदान कर रहा है। प्रदेश संगठन महामंत्री ने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी एसजीआरआर एजुकेशन मिशन इसी प्रकार जन हित से जुड़े उल्लेखनीय कार्य करता रहेगा।

श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने प्रदेश संगठन महामंत्री को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ व एसजीआरआर एजुकेशन मिशन के अन्तर्गत संचालित स्कूलों के क्रिया कलापों से अवगत कराया।

WordPress Market Image Comparison – Before and After slider for WooCommerce Image Hotspot and Tooltip for WPBakery Page Builder Image Hover Effects for Avada Builder Image Hover Elements for Elementor Image Magnify WordPress Plugin Image Map HotSpot with Lightbox WordPress Plugin Image Map Pro for WordPress | Interactive Image Map Builder Image Overlay Addon For Elementor Image Showcase for Cornerstone Image Slider Plugin For WordPress