श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कॉलेज ऑफ नर्सिग और एन.एस.एस. विभाग के संयुक्त तत्वाधान में विश्व एडस दिवस के उपलक्ष में एक जागरूकता रैली निकाली गई। इस बार के विश्व एड्स दिवस का विषय था – “समुदायों को नेतृत्व करने दे” । श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के रिसेप्शन में छात्र-छात्राओं द्वारा एच.आई.वी. एड्स के प्रति सामाजिक नाटक के जरिए जागरूकता फैलाने का कार्य किया गया। कार्यक्रम को सफल बनानें में छात्र-छात्राओं द्वारा बढ-चढकर हिस्सा लिया गया। इस दौरान कार्यक्रम में रजिस्ट्रार डॉ. अजय कुमार खंडूडी, डॉ. पंकज मिश्रा, पुनित ओहरी,, डॉ. जी. रामालक्ष्मी, डॉ. गीता रावत डॉ., दीपक सौम सहित अन्य फैकल्टी मौजूद रहंे।


More Stories
गढ़वाल भ्रातृ मण्डल संस्था ने मनाया 49वां स्थापना दिवस, जरूरतमंद विद्यार्थियों को कंबल वितरित
वीडियो वायरल होने के बाद गिरधर साहू ने मांगी सार्वजनिक माफी कहा कांग्रेस तोड़ मरोड़ कर पेश कर रही है वीडियो
मुख्यमंत्री धामी का आईएसबीटी देहरादून में औचक निरीक्षण, गंदगी देखकर खुद उठाई झाड़ू सीएम धामी बोले— “अगली बार आऊँगा तो व्यवस्थाएँ पूरी तरह दुरुस्त दिखनी चाहिए”