6 March 2026

uttarakhandtimes24.com

Uttarakhand Times 24 Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का 300 बंदियों ने उठाया लाभ  जिला कारागार देहरादून में आयोजित शिविर में बंदियों की ईसीजी, ब्लड शुगर, ब्लड प्रैशर की नि:शुल्क जाॅचें भी हुईं 

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का 300 बंदियों ने उठाया लाभ 

जिला कारागार देहरादून में आयोजित शिविर में बंदियों की ईसीजी, ब्लड शुगर, ब्लड प्रैशर की नि:शुल्क जाॅचें भी हुईं 

 अस्पताल की ओर से रोगियों को दी गईं निःशुल्क दवाईयां

देहरादून:-   श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून के द्वारा जिला कारागार, सुद्वोवाला, देहरादून में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर में डाॅक्टरों ने बंदियों का चिकित्सकीय परीक्षण कर परामर्श दिया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से कैंप में निःशुल्क जाॅचें और निःशुल्क दवाईयां भी वितरित की गईं।

शनिवार को शिविर का शुभारंभ डीआईजी जेल, देहरादून दधि राम मौर्य ने किया। 300 महिला एवम् पुरुष बंदियो ने शिविर का लाभ उठाया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून के मेडिसिन विभाग के डाॅ0 आशुतोष त्रिपाठी व डाॅ. माणिक, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की डाॅं0 अनुराधा कपिल, नाक कान गला रोग विभाग से डाॅ. सौरभ नौटियाल, नेत्र रोग विभाग के डाॅ0 राजेश्वर सिंह, मनोरोग विभाग की डाॅ. आस्था जैन ने बंदियों को चिकित्सकीय परामर्श दिए। काउंन्सलर डाॅ. कंचन डोभाल ने बंदियों की काउंसलिंग की। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से ईसीजी, ब्लड शुगर, ब्लड प्रैशर की निःशुल्क जांचें भी की गईं। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से बंदी रोगियों को निःशुल्क दवाईयों का वितरण किया गया।

शिविर को सफल बनाने में डी.आई.जी. जेल दधि राम मौर्या, जेलर पवन कुमार कोठारी, जेल चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 अंकित गुसांई, जेल के फार्मासिस्टों अनिल ंिसंह सजवाण, मिनी चैहान, संदीप नेगी श्री महंत इन्दिरेश की ओर से उप वरिष्ठ जनसम्पर्क अधिकारी हरिशंकर गौड़, जनसम्पर्क अधिकारी दिनेश रतूडी का विशेष योगदान रहा।

जिला कारागार प्रशासन ने निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर मानवता की सेवा किये जाने के लिए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल का हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के अपनी गुणवत्तापरक स्वास्थ्य सेवाओं से लोगों की सेवा करने के संकल्प के लिए अस्पताल की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

WordPress Market Instagram For WooCommerce Instagram Theatre Instant Blog – Fast & Simple Blog Php Script Progressify – PWA & Google AMP & Facebook IA for WordPress Instec – Technology WordPress Theme Instive – Insurance WordPress Theme Insurance Agency WordPress Theme Insure – Insurance Business Elementor Template Kit InsureKit – Insurance Template Kits Insurez – Insurance Company WordPress Theme