12 March 2026

uttarakhandtimes24.com

Uttarakhand Times 24 Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar

शुभम राणा ने सिंगुनी गांव के साथ उत्तरकाशी जनपद का नाम किया रोशन , अमेरिका में पूर्ण छात्रवृति शैक्षणिक प्रशिक्षण का मिला अवसर , परिवार को दिया इस उपलब्धि का श्रेय

 

 

उत्तरकाशी के शुभम राणा को अमेरिका में पूर्ण छात्रवृत्ति पर शैक्षणिक प्रशिक्षण का अवसर

 

भगवान सिंह राणा और अनीता राणा के पुत्र शुभम राणा, ग्राम सिंगुनी धनारी, डुंडा (उत्तरकाशी) निवासी, वर्तमान में मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MNIT), जयपुर के सिविल इंजीनियरिंग विभाग में पीएचडी स्कॉलर हैं। उन्हें University of Texas at Arlington (UTA), USA में आयोजित ISWA-SWIS Winter School 2025 में भाग लेने का अवसर मिला।

 

यह अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम 13 जनवरी से 24 जनवरी 2025 तक आयोजित हुआ, जिसमें दुनिया भर से अपशिष्ट प्रबंधन एवं पर्यावरणीय अनुसंधान से जुड़े विशेषज्ञ और छात्र शामिल हुए। शुभम को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पूर्ण छात्रवृत्ति (Full Scholarship) प्रदान की गई।

 

प्रशिक्षण के दौरान शुभम ने अमेरिका के लैंडफिल्स, मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (MRF), DFW एयरपोर्ट, और AT&T स्टेडियम का दौरा किया। साथ ही उन्होंने लीचेट डिज़ाइन, लैंडफिल गैस रीकवरी, सर्कुलर इकोनॉमी जैसे विषयों पर विशेषज्ञों से प्रशिक्षण प्राप्त किया।

 

शुभम ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने परिवार और शोध मार्गदर्शक डॉ. अमित कुमार को दिया, जिनके सहयोग और मार्गदर्शन से उन्हें यह वैश्विक मंच प्राप्त हुआ।

 

शुभम ने कहा, “इस तरह का अंतरराष्ट्रीय अनुभव न केवल शोध को समृद्ध करता है, बल्कि सोचने का नजरिया भी व्यापक करता है। मेरी कामना है कि भारत से और भी विद्यार्थी ऐसे अवसर प्राप्त करें और देश का नाम रोशन करें।”

WordPress Market Jogasana - Yoga Oriented WordPress Theme Johansen – Creative Niche Blog Theme John – Minimal Personal Portfolio WordPress Theme Join Up – BuddyPress Community WordPress Theme Jollyany – Corporate Multi Purpose WordPress Theme Jonny – Personal WordPress Theme Jono Responsive WordPress Magazine Theme JoomUnited WP File Download - File Manager For WordPress Josh – Laravel Admin Template + Front End + CRUD Joss – Personal Portfolio WordPress Theme