द यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज (यूएनडब्ल्यूएच) देहरादून में शनिवार शाम ‘आगाज़ 26 – फ्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव’ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

0
IMG-20261101-WA0021

देहरादून: द यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज (यूएनडब्ल्यूएच) देहरादून में शनिवार शाम ‘आगाज़ 26 – फ्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव’ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में हरियाणवी कलाकार प्रांजल दाहिया सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में पहुंची।

कार्यक्रम की शुरुआत विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. सुभाष चंद्र, ट्रस्टी एवं प्रबंध निदेशक नितेश कुमार, निदेशक एवं उपाध्यक्ष आशीष दाहिया, सचिव हर्षवर्धन और कुलपति प्रो. (डॉ.) विजय मित्तल ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। इस दौरान प्रांजल दाहिया को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा के पूर्व विधायक पवन सैनी मौजूद रहे।

कुलपति प्रो. विजय मित्तल ने स्वागत संबोधन में कहा, अभी आगाज़ है तेरा, बहुत कुछ सीखना है, कमर कसनी है बाकी, मुट्ठी भींचना है। उन्होंने कहा कि यह फेस्ट केवल औपचारिकता नहीं है, बल्कि छात्रों की काबिलियत, क्रिएटिविटी और उत्साह का प्रतीक है।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

पहले चरण में छात्रों ने गणेश वंदना, दुर्गा वंदना पर शास्त्रीय नृत्य, उत्तराखंडी लोकनृत्य और हरियाणवी-बॉलीवुड मिक्स डांस प्रस्तुत किया। शिक्षिका मीनाक्षी घिल्डियाल और अदिति रावत की बॉलीवुड डांस प्रस्तुति को भी खूब सराहा गया। रैंप वॉक में फ्रेशर्स ने मॉडल्स की तरह जलवा बिखेरा।

मिस्टर-मिस फ्रेशर का चयन

मिस्टर फ्रेशर बीसीए प्रथम वर्ष के आर्यन और मिस फ्रेशर बीए एलएलबी प्रथम वर्ष की अनन्या बनीं। विजेताओं को ट्रस्टी और मैनेजमेंट टीम ने क्राउन और पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

प्रांजल दाहिया की म्यूजिकल नाइट

आखिरी चरण सेलिब्रिटी म्यूजिकल नाइट के नाम रहा। प्रांजल दाहिया ने हो मेरो बालम थानेदार चलावे जिप्सी, उड़ा यो कबूतर, तू वारे जाए नोट पिया डीजे पे मटकूंगी, बावन गज का दामन जैसे सुपरहिट हरियाणवी गानों पर परफॉर्मेंस दी। पूरा परिसर गीत-संगीत और डांस से झूम उठा। विदेशी छात्रों ने भी भारतीय संस्कृति का भरपूर आनंद लिया।

समापन पर अध्यक्ष डॉ. सुभाष चंद्र ने धन्यवाद ज्ञापन दिया और सभी नए छात्रों को दीपावली और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में टाटा स्टील, भारत एक्सप्रेस, पैनासोनिक इंडिया, आईबीएम, टेक फ्लो आईटी सॉल्यूशंस, एसपीएम लाइफ साइंसेज जैसी कंपनियों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। संचालन मीनाक्षी घिल्डियाल, अदिति रावत और डॉ. रजनीश ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed