15 March 2026

uttarakhandtimes24.com

Uttarakhand Times 24 Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar

उत्तराखंड के ग्राम प्रधानों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भेजा न्योता, दिल्ली के लाल किले पर प्रधानों से करेंगे मुलाकात…देखिए आखिर क्या है मुलाकात के मायने

 

वाइब्रेंट विलेज के ग्राम प्रधानों को पीएम मोदी का न्योता*

 

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 51 वाइब्रेंट विलेज की 34 ग्राम पंचायतों के प्रधान व उनकी पत्नी को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लालकिले में होने वाले कार्यक्रम के लिए बुलावा भेजा है।ऐसे में अब राज्य सरकार आईटीबीपी की मदद से इन सभी विशेष आमंत्रित अतिथियों को 15 अगस्त को दिल्ली भेजने की तैयारी में जुट गई है।जिसके बाद दिल्ली में पीएम मोदी की इनसे विशेष बातचीत के साथ ही इन्हें सेंट्रल विस्टा का भ्रमण भी कराया जाएगा।……….

 

वाइब्रेंट विलेज की नोडल अधिकारी नितिका खंडेलवाल ने बताया कि प्रदेश के 51 सीमावर्ती गांवों को वाइब्रेंट विलेज के तौर पर चुना गया है। इन गांवों के विकास के लिए बड़े पैमाने पर योजनाएं बनाई गई हैं। उन्होंने बताया कि पहली बार इन गांवों की 34 ग्राम पंचायतों के प्रधान, उनके पति या पत्नी को पीएम नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर विशेष आमंत्रण दिया है।उन्होंने बताया कि सभी प्रधानों को आईटीबीपी की गाड़ियों की मदद से दिल्ली भेजने की योजना है। इसके लिए आईटीबीपी से बातचीत हो रही है। बताया कि दो दिन के इस दौरे के दौरान सभी अतिथियों को दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान विशेष जगह पर बैठाया जाएगा। दूसरे दिन 16 अगस्त को सभी को नए संसद भवन सेंट्रल विस्टा का भ्रमण भी कराया जाएगा।

 

 

*क्या हैं वाइब्रेंट विलेज*

 

वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत उत्तराखंड के 51 सीमावर्ती गांवों को चुना गया है। यहां सरकार सड़क के साथ पानी और बिजली की भी सुविधा देने जा रही है। योजना के तहत सरकार सीमावर्ती गांवों में विकास करके लोगों का पलायन रोकना चाहती है।

WordPress Market JNews – WordPress Newspaper Magazine Blog AMP Theme JobBoard Job Listing WordPress Plugin JobBox – Job Board & Career Portal Recruitment Agency WordPress Theme JobCareer | Job Board Responsive WordPress Theme JobClass – Job Board Web Application Jobhunt | Job Board WordPress theme for WP Job Manager Jobify – The Most Popular WordPress Job Board Theme Jobmonster – Job Board WordPress Theme Jobs Portal – Job Board Laravel Script JobSearch WP Job Board WordPress Plugin