उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला प्रदेश में 1 साल तक गुटका और पान मसाले पर रहेगा प्रतिबंध

0
IMG-20261013-WA0043

देहरादून

उत्तराखंड सरकार ने एक साल के लिए राज्य में गुटखा, पान मसाला और तंबाकू बैन कर दिया है ।

सरकार के फैसले के तहत राज्य में निकोटिन युक्त खाद्य पदार्थों के निर्माण, भंडारण, वितरण और बिक्री पर भी पूरी तरह रोक रहेगी.

ये पाबंदियां एक साल तक लागू रहेंगी

उत्तराखंड सरकार ने जनस्वास्थ्य के हित में एक बड़ा फैसला लिया है.

इसके तहत राज्य में गुटखा, पान मसाला और तंबाकू या निकोटिन युक्त खाद्य पदार्थों के निर्माण, भंडारण, वितरण और बिक्री पर एक साल के लिए बैन लगा दिया गया है.

13 अक्टूबर 2026 से अगले एक साल तक पूरे राज्य में किसी भी नाम से बिकने वाले तंबाकू और निकोटिन युक्त गुटका, पान मसाला या दूसरी खाद्य सामग्री के उत्पादन, भंडारण, बिक्री और वितरण पर पूरी तरह रोक रहेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed