पद और दायित्व बदलते हैं, लेकिन अच्छे नेतृत्व की छाप और उससे जुड़ी यादें हमेशा दिलों में जीवित रहती हैं.. श्वेता चौबे ने छोड़ी अमिट छाप
**पद और दायित्व बदलते हैं, लेकिन अच्छे नेतृत्व की छाप और उससे जुड़ी यादें हमेशा दिलों में जीवित रहती हैं…**
कुछ विदाइयां महज एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं होतीं, बल्कि उन भावनाओं का आईना होती हैं, जो किसी अधिकारी के अपने कार्यकाल में लोगों के दिलों में बनाई गई जगह को बयां करती हैं।
ऐसे ही भावुक पलों के बीच टिहरी पुलिस परिवार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्वेता चौबे को भावभीनी विदाई दी। आईपीएस अधिकारी श्वेता चौबे का ट्रांसफर आईआरबी-2 में हुआ है। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की आंखें नम नजर आईं। किसी के चेहरे पर साथ बिताए पलों की यादें थीं तो किसी के शब्दों में उनके नेतृत्व, कार्यशैली और व्यवहार के प्रति सम्मान झलक रहा था।
अपने कार्यकाल के दौरान श्वेता चौबे ने केवल एक पुलिस अधिकारी के रूप में ही नहीं, बल्कि एक कुशल नेतृत्वकर्ता के रूप में भी अपनी अलग पहचान बनाई। अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, संवेदनशीलता और टीम भावना के साथ उन्होंने पुलिसकर्मियों का मार्गदर्शन किया। उनके नेतृत्व में काम करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए यह विदाई एक भावुक क्षण बन गई।
विदाई समारोह में सहयोगियों ने उनके साथ बिताए अनुभव साझा किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान सम्मान, अपनापन और भावनाओं का अनूठा संगम देखने को मिला।
निश्चित रूप से पद और जिम्मेदारियां समय के साथ बदलती रहती हैं, लेकिन एक अच्छे अधिकारी का व्यवहार, उसके फैसले और टीम के प्रति उसका अपनापन लंबे समय तक याद रखा जाता है।
उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं…
Uttarakhand Police

