पार्टी हाईकमान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से चल रही है नराज , केसी वेणुगोपाल ने हरीश रावत को ट्वीट करते हुए दी नसीहत
देहरादून
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से दिल्ली में मुलाकात के बाद स्पष्ट किया है कि पार्टी में व्यक्तिगत अभियानों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सामूहिक नेतृत्व: यह साफ किया गया कि सभी चुनावी कार्यक्रम केवल कांग्रेस के बैनर तले और सामूहिक रूप से पार्टी संगठन की योजना के अनुसार ही चलाए जाएंगे
एकल यात्रा पर असंतोष: हरीश रावत द्वारा निकाली जा रही व्यक्तिगत/एकल यात्राओं (जैसे धन्यवाद यात्रा या जन संवाद यात्रा) को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा ने आपत्ति जताई थी, जिसके बाद आलाकमान ने यह सख्त रुख अपनाया है

