भाजपा उत्तराखंड ने घोषित किए जिला मीडिया समन्वयक, देहरादून की कमान हनी पाठक को
भाजपा उत्तराखंड ने घोषित किए जिला मीडिया समन्वयक, देहरादून की कमान हनी पाठक को
*देहरादून।* भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड ने प्रदेश संगठन को धार देने के लिए सभी जिलों में जिला मीडिया समन्वयकों की नियुक्ति कर दी है। प्रदेश मीडिया विभाग की ओर से जारी सूची में प्रदेश प्रवक्ताओं और मीडिया संपर्क विभाग के अनुभवी पदाधिकारियों को जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर जारी इस सूची को आगामी विधानसभा चुनाव, सहित संगठनात्मक तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।
*राजधानी देहरादून में हनी पाठक को मिली अहम भूमिका
सबसे महत्वपूर्ण राजधानी देहरादून जिले की मीडिया समन्वय की जिम्मेदारी प्रदेश प्रवक्ता *हनी पाठक* को दी गई है। हनी पाठक पार्टी की मीडिया गतिविधियों में लंबे समय से सक्रिय हैं और टीवी डिबेट व प्रेस वार्ताओं में पार्टी का पक्ष मजबूती से रखती रही हैं। राजधानी जैसे अहम जिले की जिम्मेदारी मिलने के बाद संगठन में उनका कद और बढ़ गया है।
जिलावार पूरी सूची देखें
पार्टी द्वारा जारी आधिकारिक सूची के अनुसार –
– *देहरादून – हनी पाठक*
– *हरिद्वार – नवीन ठाकुर*
– *पौड़ी गढ़वाल – शादाब शम्स*
– *टिहरी गढ़वाल – कमलेश रमन*
– *उत्तरकाशी – सत्यवीर चौहान*
– *रुद्रप्रयाग – मनोज जखमोला*
– *नैनीताल – गुरुविंदर सिंह चंडोक*
– *अल्मोड़ा – मथुरादत्त जोशी*
– *बागेश्वर – विश्वजीत नेगी*
– *चंपावत – सुरेश चंद्र तिवारी*
बताया जा रहा है कि शेष जिलों की सूची भी जल्द जारी की जाएगी।
क्या होगा काम ?
पार्टी सूत्रों के अनुसार सभी जिला मीडिया समन्वयक अपने-अपने जिलों में सरकार और संगठन की उपलब्धियों, कार्यक्रमों और अभियानों को मीडिया तक पहुंचाने का काम करेंगे। साथ ही टीवी, अखबार और डिजिटल मीडिया के साथ समन्वय बनाकर पार्टी का पक्ष रखेंगे।


