कैबिनेट बैठक खत्म कई अहम प्रस्ताव पर लगी मोहर गो पालन योजना से सामान्य वर्ग को लाभान्वित किया जाएगा, सब्सिडी दी जाएगी, गाय और भैंस भी खरीद सकेंगे

0
IMG-20250524-WA0057

देहरादून:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता कैबिनेट बैठक संपन्न हुई , बैठक में 15 अहम प्रस्ताव मोहर लगी । मुख्यमंत्री के अपर सचिव बंशीधर तिवारी ने बताया कि

गो पालन योजना से सामान्य वर्ग को लाभान्वित किया जाएगा, सब्सिडी दी जाएगी, गाय और भैंस भी खरीद सकेंगे

ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए वन क्षेत्रों में पैदा होने वाली जड़ी बूटियों को देखते हुए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित उच्चाधिकार प्राप्त समिति में संशोधन कर सकते हैं।

उत्तराखंड मजदूरी संहिता नियमावली को कैबिनेट की मंजूरी दी गई। जिसमें संगठित, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के हितों का संरक्षण होगा। हर माह की 7 तारीख तक मजदूरी का भुगतान देना होगा। पुरुष व महिला श्रमिकों के लिए समान कार्य की समान मजदूरी होगी

उत्तराखंड माल एवं सेवा कर संशोधित अध्यादेश को मंजूरी

हाई कोर्ट नैनीताल को हल्द्वानी गौलापार में 30 हेक्टेयर जमीन निशुल्क मिलेगी

उत्तराखंड राज्य क्रीड़ा विवि हल्द्वानी के लिए 122 पदों के सृजन को मंजूरी

जल जीवन मिशन के तहत केंद्र की गाइडलाइंस राज्य में लागू, योजनाओं का हस्तांतरण हो सकेगा

उत्तराखंड सहकारी समिति नियमावली के तहत अब कुष्ठ रोग से पीड़ित व्यक्ति सदस्य बन सकेगा

गंगा एक्सप्रेस वे के मेरठ से हरिद्वार तक विस्तार के तहत यूपी से समझौता होगा

उत्तराखंड औद्योगिक नियमावली को मंजूरी

नियोजक और कर्मकार के संबंध बेहतर होंगे शिकायतों का त्वरित समाधान होगा, शिकायत सामिति के सदस्य के चयन की प्रक्रिया स्पष्ट की गई है

छंटनी किए कर्मचारियों को दोबारा मौका मिल सकेगा

वन विकास निगम सेवा सेवा संशोधन नियमावली को मंजूरी, स्केलर के लिए 100 अंकों की परीक्षा होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed