पॉक्सो एक्ट में नामजद, लालकुआं दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा को नैनीताल पुलिस ने किया गिरफ्तार
नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल से लगभग 65 किलोमीटर दूर हल्द्वानी में एक विधवा महिला से दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में नामजद चल रहे दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा को नैनीताल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी मुकेश बोरा को पड़ोसी राज्य उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार किया है।
आरोपी मुकेश बोरा लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था।
मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस प्रशासन लगातार उसकी तलाश में जुटी थी।
सूत्रों के अनुसार पुलिस जल्द इस मामले का खुलासा कर सकती है।
More Stories
एसजीआरआर पब्लिक स्कूलों के प्रधानाचार्यां की वार्षिक अधिवेशन में शैक्षणिक नेतृत्व पर मंथन एसजीआरआर एजुकेशन मिशन के वार्षिक अधिवेशन में विभिन्न राज्यों में एसजीआरआर ग्रुप के संचालित स्कूलों के 100 से अधिक प्रधानाचार्यों ने किया प्रतिभाग
उत्तराखंड में पहली बार हुआ ऐसा आयोजन, समाज के लिए कार्य कर रहे 50लोगो को मिला उत्तराखंड शिरोमणि सम्मान।
राज्य में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर फिर से लगी रोक , अधिसूचना हो गई पंचायत चुनाव जारी