पौड़ी लोकसभा
– गढ़वाल संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने केदारघाटी में जगह जगह रोड शो और जनता को संबोधित किया। इस दौरान जनसभाओं में जनता की भारी भीड़ उमड़ी। भारी संख्या में लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता भी ग्रहण की।
केदार घाटी के तिलवाड़ा, अग्स्त्यमुनि, भीरी, गुप्तकाशी और ऊखीमठ में जनसभाएं करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने रोड शो भी किया। जन सभाओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने कहा की भाजपा की नीतियों से जनता तंग आ गई है। जनता भाजपा की असलियत जान चुकी है। इस मौके पर पूर्व विधायक मनोज रावत, जिलाध्यक्ष कुवर सजवाण, ब्लॉक अध्यक्ष अवतार नेगी सहित कई सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे!


More Stories
गढ़वाल भ्रातृ मण्डल संस्था ने मनाया 49वां स्थापना दिवस, जरूरतमंद विद्यार्थियों को कंबल वितरित
वीडियो वायरल होने के बाद गिरधर साहू ने मांगी सार्वजनिक माफी कहा कांग्रेस तोड़ मरोड़ कर पेश कर रही है वीडियो
मुख्यमंत्री धामी का आईएसबीटी देहरादून में औचक निरीक्षण, गंदगी देखकर खुद उठाई झाड़ू सीएम धामी बोले— “अगली बार आऊँगा तो व्यवस्थाएँ पूरी तरह दुरुस्त दिखनी चाहिए”