8 March 2026

uttarakhandtimes24.com

Uttarakhand Times 24 Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar

*पहले 01 घंटे में की 04 घटनाएं अलग अलग गलियों मे*   *अगले 01 घंटे में पुलिस ने दबोचा*

 

*पहले 01 घंटे में की 04 घटनाएं अलग अलग गलियों मे*

 

*अगले 01 घंटे में पुलिस ने दबोचा*

 

*अपराधियों पर एसएसपी देहरादून की अचूक रणनीति फिर हुई कारगर साबित*

 

*नेहरू कॉलोनी तथा डालनवाला क्षेत्र में लूट की चार अलग-अलग घटनाओं का दून पुलिस ने 01 घंटे में किया अनावरण*

 

*घटनाओ को अंजाम देने वाले अभियुक्त को घटनाओ में लूटे गए माल तथा घटना में प्रयुक्त स्कूटी के साथ किया गिरफ्तार*

 

*01 घंटे में हुई चार घटनाओं की गंभीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून में सभी थाना प्रभारीयो को घेराबंदी कर सघन चेकिंग के दिये थे निर्देश*

 

*गिरफ्तार अभियुक्त नशे का है आदि, नशे में ही दिया था सारी घटनाओं को अंजाम*

 

*पहली लूट की वारदात में पर्याप्त पैसे ना मिलने पर देता चला गया अन्य घटनाओं को अंजाम*

 

*अभियुक्त का नहीं है कोई आपराधिक इतिहास, नशे की पूर्ति के लिए ही की थी सारी घटनाएं*

 

*घटनाओं की सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल घेराबंदी कर अभियुक्त की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई, गिरफ्तार अभियुक्त नशे का आदी है तथा अपने नशे की पूर्ति के लिए उसके द्वारा सारी घटनाएं की गई थी :-एसएसपी देहरादून*

 

*थाना नेहरुकोलोनी*

 

दिनांक 06/02/2024 को थाना नेहरू कॉलोनी में वादिनी श्रीमती आरती शर्मा निवासी एच0-6 फ्रेंड्स एनक्लेव डिफेंस कॉलोनी देहरादून ने तहरीर दी की शाम के समय वह अपने ऑफिस से घर की ओर जा रही थी, तभी राजीव नगर कट पर काले रंग की स्कूटी में सवार एक लड़के ने उनका बैग लूट लिया, जिसमें उनके आवश्यक दस्तावेज तथा ₹2000 नगद थे। वादिनी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना नेहरूकालोनी पर तत्काल मु0अ0स0- 47/24 धारा 392 आईपीसी पंजीकृत किया गया। इसी दौरान कन्ट्रोल रूम के माध्यम से डालनवाला क्षेत्र में तीन अलग-अलग स्थानो पर भी काली स्कूटी सवार व्यक्ति द्वारा लूट की घटनाओं को अंजाम दिये जाने की सूचना प्राप्त हुई।

 

लगातार हुई घटनाओं की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को स्कूटी सवार व्यक्ति की तलाश हेतु सघन चैकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिये गये थे, साथ ही नियमित रूप से पुलिस द्वारा की जा रही चैकिंग की क्लोज माॅनिटरिंग की जा रही थी। पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही तथा सघन चैकिंग के परिणामस्वरूप नेहरू कॉलोनी पुलिस द्वारा घटना में शामिल अभियुक्त अर्चित नैथानी को सूचना के 01 घंटे के अन्दर *बद्री कालोनी के पास खाली प्लॉट से गिरफ्तार किया गया*, जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से नेहरूकालोनी में की गई लूट की घटना से सम्बन्धित वादिनी के दस्तावेज तथा नकदी बरामद हुई, इसके अतिरिक्त अभियुक्त के पास से डालनवाला क्षेत्र में की गई लूट की तीन अन्य वारदातों से सम्बन्धित माल भी बरामद हुआ।

 

पूछताछ में अभियुक्त अर्चित नैथानी द्वारा बताया गया कि वह नशे का आदि है, तथा उसके द्वारा नशे में ही उक्त सारी घटनाओं को अंजाम दिया गया था। सर्कुलर रोड में उसके द्वारा एक राह चलती महिला का बैग छीन लिया था, जिसमें उसे कुछ कागजात तथा ज्यादा रुपये नहीं थे, पर अपने नशे की पूर्ति के लिये उसे और पैसो की आवश्यकता थी जिसके लिये उसके द्वारा अन्य लूट की घटनाओ को अजांम दिया गया, पर उनमें भी उसे कोई खास धनराशि प्राप्त नही हो पायी इसलिए घटना की गयी

 

*नाम पता अभियुक्तः-*

 

अर्चित नैथानी पुत्र ईश मोहन नैथानी निवासी ग्राम – नैथान, थाना कीर्तिनगर जिला टिहरी हाल निवासी जलवायु टावर के पास झाजरा, थाना प्रेमनगर, देहरादून उम्र 23 वर्ष।

 

*बरामद मालः-*

 

1- पर्स लाल रंग का जिसके अंदर आधार कार्ड, पेन कार्ड, राशन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र आदि*(संबंधित म0अ0स0- 27/24 धारा 392 आईपीसी थाना डालनवाला)*

 

2- एक पर्स जिसके अन्दर एक टिफिन, 700 रुपए *(संबंधित मु0अ0स0 28/24 धारा 392 आईपीसी थाना डालनवाला।)*

 

3 एक बैग, जिसके अन्दर मोबाइल जियो कंपनी का *(संबंधित मु0अ0स0 29/24 धारा 392 आईपीसी थाना डालनवाला।)*

 

4- एक पर्स बड़ा, एक छोटा पर्स, आधार कार्ड, पेन कार्ड, 2000रु0 नकद *(संबंधित मु0अ0स0 47/24 थाना नेहरू कालोनी)*

 

*पुलिस टीमः-*

1- उ0नि0 कुसुम पुरोहित, चौकी प्रभारी फव्वारा चौक,

2- उ0नि0 राकेश पुण्डीर, चौकी प्रभारी आराघर

3- का0 ब्रजमोहन, थाना नेहरूकालोनी

4- का0 श्रीकान्त ध्यानी, थाना नेहरूकालोनी

5- का0 मुकेश कण्डारी थाना नेहरूकालोनी

6- का0 विजय, थाना डालनवाला

WordPress Market Poolcare – Swimming Pool Service & Maintenance Elementor Template Kit PoolServices – Maintenance & Cleaning Theme Poopet – Pet Care Center WordPress Theme + RTL PopForms | Material Design WordPress Modal Forms Set Popito – Personal Blog & Magazine WordPress Theme Popping Sidebars and Widgets for WordPress Poppy – Blog & Magazine Elementor Template Kit Populi – Politician Elementor Template Kit Popup banner wordpress plugin – Float Banners Popup for AMP