यहां 32 यात्रियों से भरी उत्तराखंड रोडवेज की बस हुई हादसे का शिकार

0
IMG-20230602-WA0020

 उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं, वहीं ताजा मामला उत्तरकाशी का है, जहां गंगोत्री से उत्तरकाशी मुख्यालय आ रही रोडवेज बस हादसा का शिकार हो गई। ‌वहीं इस हादसे में 32 यात्रियों की जान बाल बाल बच गई। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह गंगोत्री से उत्तरकाशी जा रही 32 यात्रियों से भरी रोडवेज बस हादसे का शिकार हो गई। वहीं इस हादसे में 32 यात्रियों की जिंदगी बाल-बाल बची। थाना प्रभारी दिलमोहन बिष्ट ने बताया की चालक ने गलत साइड में स्टेयरिंग काट दिया था। जिससे बड़ा हादसा हो सकता था।

उन्होंने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। उन्हें दूसरी बस से भेज दिया गया है। वहीं बस को निकालने के लिए क्रेन बुलाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed