डॉ मीनाक्षी रावत बनी हिमवंत कवि चन्द्र कुवर बर्त्वाल शोध संस्थान की कार्यकारी सचिव
देहरादूनः सारथी विहार स्थित हिमवंत कवि चन्द्र बर्त्वाल शोध संस्थान मुख्यालय में रविवार को आपात बैठक का आयोजन अध्यक्ष मनोहर सिंह रावत के अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सबसे पहले सस्था के सचिव रहे डॉ. योगम्बर सिंह बर्त्वाल को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यकारणी की बैठक में पूर्व सचिव स्व. डॉ. योगम्बर सिंह बर्त्वाल के रिक्त पद पर डॉ. मीनाक्षी रावत को कार्यकारी सचिव बनाया गया। साथ ही संस्थान के विस्तार एवं साहित्यक कार्यक्रमों के आयोजनों हेतु उक्त प्रस्तावों पर चर्चा हुई। जो आगामी बैठकों मंे तय किया जायेगा। संस्थान के संचालन हेतु आर्थिक संसाधनों की व्यवस्था के लिए आजीवन सदस्यता व सामान्य सदस्यता शुल्क तय किया गया।
बैठक के दौरान दिवंगत पूर्व सचिव स्व. डॉ. योगम्बर सिंह बर्त्वाल द्वारा हिमवंत कवि चन्द्र कुवंर बर्त्वाल के साहित्य संग्रह को संजोने के लिए किये गये अथक प्रयासों पर चर्चा हुई। इस दौरान कार्यकारी सचिव डॉ. मीनाक्षी रावत, अध्यक्ष मनोहर सिंह रावत,,उपाध्यक्ष मोहन सिंह नेगी,सदस्य,प्रभा सजवाण,सदस्य चन्द्र सिंह, गौरव सिंह बर्त्वाल,जगवीर बर्त्वाल,ज्ञानेन्द्र सिंह पंवार,चन्द्रमोहन सिंह कण्डारी,प्रेस सचिव भानु प्रकाश नेगी,देवेन्द्र सिंह नेगी मौजूद रहे।
More Stories
उत्तराखंड में पहली बार श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सफल रोटारेक्स मेकेनिकल थ्रॉम्बेक्टॉमी इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी विभाग ने रचा नया इतिहास, गंभीर अंग इस्कीमिया से बचाया मरीज
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल देहरादून में मस्तिष्क की बीमारी का अत्याधुनिक इलाज मिडिल मेनिंजियल आर्टरी एम्बोलाइजेशन (MMAE)
हरेला पर्व पर एसजीआरआर विश्वविद्यालय में चला विशेष पौधारोपण अभियान पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश