श्री बदरीनाथ धाम दर्शन को पहुंची फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी
बदरीनाथ धाम
फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी आज पूर्वाह्न 11.30 बजे बदरीनाथ धाम दर्शन को पहुंची। श्री बदरीनाथ नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। इससे पहले फिल्म अभिनेत्री ने आज प्रात: भगवान केदारनाथ के दर्शन किये।
इस अवसर पर श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने उनका स्वागत किया तथा भगवान बदरीविशाल का प्रसाद भेंट किया। इस अवसर पर प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान आदि मौजूद
रहे।


More Stories
गढ़वाल भ्रातृ मण्डल संस्था ने मनाया 49वां स्थापना दिवस, जरूरतमंद विद्यार्थियों को कंबल वितरित
वीडियो वायरल होने के बाद गिरधर साहू ने मांगी सार्वजनिक माफी कहा कांग्रेस तोड़ मरोड़ कर पेश कर रही है वीडियो
मुख्यमंत्री धामी का आईएसबीटी देहरादून में औचक निरीक्षण, गंदगी देखकर खुद उठाई झाड़ू सीएम धामी बोले— “अगली बार आऊँगा तो व्यवस्थाएँ पूरी तरह दुरुस्त दिखनी चाहिए”